{"_id":"655526e47721b299de070df5","slug":"contenders-busy-trying-to-tempt-advocates-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5491-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अधिवक्ताओं का मन टटोलने में जुटे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अधिवक्ताओं का मन टटोलने में जुटे दावेदार
Thu, 16 Nov 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला बार एसोसिएशन के 15 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बैठकों का दौर लगातार शुरू हो गया है। चुनाव के लिए 11 सदस्य पर्यवेक्षकों की टीम भी गठित कर दी गई है। इसके अलावा करीब 1065 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची बनाकर भी तैयार कर दी गई है। प्रधान, उप प्रधान, सचिव पद के दावेदारों ने वकीलों का मन टटोलना शुरू कर दिया है।
प्रचार के लिए पोस्टर, बैनर और विजिटिंग कार्ड अधिवक्ता वोटरो के पास छोड़ रहे हैं और वोट देने की अपील भी कर रहे हैं। अभी तक बार एसोसिएशन के पद के लिए चार प्रधान, चार उप प्रधान व सचिव के उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं यह संख्या और बढ़ सकती है।
दावेदारलाइब्रेरी को हाईटेक बनाने, बार में ज्यादा चैंबर बनवाने, लिफ्ट लगवाने, पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने, बार एसोसिएशन की सुरक्षा को पुख्ता करने के अलावा अन्य कई सुविधाओं को देने की बात अधिवक्ताओं से की जा रही है। जिला बार एसोसिएशन के मौजूदा प्रधान अजीत सोलंकी ने बताया कि हर बार जिला बार का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होता है, आपसी भाईचारे की मिसाल जिला पर संगठन में दी जाती है वहीं चुनाव हारने वाला उम्मीदवार भी जीतने वाले उम्मीदवार के जश्न में शामिल होता है और उसे शुभकामनाएं देता है। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव को करवाने के लिए 11 सदस्य पर्यवेक्षक टीम का टीम गठित कर दी गई है।