फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Contaminated drinking water in Valmiki Mohalla

Jhajjar-Bahadurgarh News: वाल्मीकि मोहल्ले में दूषित पेयजल

Fri, 14 Jun 2024 06:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 14 Jun 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Contaminated drinking water in Valmiki Mohalla
बादली। क्षेत्र के वाल्मीकि मोहल्ले में पेयजल सप्लाई सही नहीं होने से लोगों में रोष बना है। बार-बार मांग के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गली में लीकेज होने से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। सप्लाई का कोई समय भी निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन

वाल्मीकि मोहल्ले में करोड़ों रुपये खर्च कर जलघर बनाया गया, लेकिन इसका लाभ लोगों काे नहीं मिल रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। ग्रामीण हवासिंह मलिक, जगबीर, सोनू, सीमा, मीना और प्रदीप का कहना है कि पानी को सप्लाई के बाद घरों तक पहुंचाया जा रहा है, लेकिन पानी पीने योग्य नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भर होना पड़ रहा है। वाल्मीकि मोहल्ले की आबादी 500 के अधिक है और जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 90 कनैक्शन जारी किए गए हैं। सावित्री, मंजू, शीला और पूनम ने बताया कि नहर किनारे लगाए गए हैंडपंप से पानी ला रही हैं। क्योंकि घरों में सप्लाई होने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। मोहल्ले में कई जगह पर पाइप लाइन लीकेज है। इसकी वजह से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से लाइन लीकेज होने से परेशानी हो रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सर्वजीत सिंह का कहना है कि गांव में पानी की सप्लाई नियमित की जा रही है। दूषित पानी की समस्या बनी है तो समाधान करवाया जाएगा। लीकेज के लिए कर्मचारियों को निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed