फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Construction of permanent night shelter stalled due to failure to find a contractor.

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्थायी रैन बसेरे का निर्माण ठेकेदार न मिलने से अटका

Thu, 03 Sep 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 03 Sep 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Construction of permanent night shelter stalled due to failure to find a contractor.
फोटो-59: बालोर रोड पर अधूरा पड़ा रैन बसेरे का भवन। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए बन रहे स्थायी रैन बसेरे का निर्माण कार्य फिर अटक गया है। ठेकेदार नहीं मिलने के कारण यह स्थिति बनी है। नगर परिषद ने अधूरे भवन को पूरा कराने के लिए तीसरी बार टेंडर जारी किया है। शेष निर्माण कार्य पर करीब 82 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
यह रैन बसेरा राजकीय महाविद्यालय के नजदीक बादली-बालौर रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर बन रहा है। इसका निर्माण करीब पांच वर्ष पहले शुरू हुआ था। दो मंजिला भवन के निर्माण पर अब तक लगभग 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद भवन का काम पूरा नहीं हो सका है। अधूरा भवन होने के कारण सर्दियों में जरूरतमंद और बेघर लोगों को यहां ठहरने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पहले लगाए गए टेंडर में किसी ठेकेदार ने काम करने में रुचि नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर में कोई स्थायी रैन बसेरा नहीं है। सर्दियों के दौरान नगर परिषद अस्थायी रैन बसेरों की व्यवस्था करती है। इसके बावजूद कई बेसहारा लोगों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और फुटपाथों पर रात गुजारनी पड़ती है। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि रैन बसेरे का अधूरा निर्माण पूरा कराना परिषद की प्राथमिकता है। ठेकेदार मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed