फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Construction of oxygen plant started in Jhajjar, work to be completed soon

झज्जर में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण, जल्द पूरा होगा कार्य

Sat, 08 May 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Construction of oxygen plant started in Jhajjar, work to be completed soon
झज्जर। कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। कई मरीज तो समय पर ऑक्सीजन न मिलने के चलते दम भी तोड़ चुके हैं। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश में अनेक स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इसके तहत झज्जर के सामान्य अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए प्लांट लगाने का कार्य शुक्रवार को शुरू कर दिया गया है। जेसीबी मशीन से नींव खोदकर इसके लिए भवन का कार्य शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में 50 बेड वाले अस्पतालों में 200 लीटर प्रति मिनट उत्पादन के 9 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगने हैं। जिनमें रतिया, बल्लभगढ़, पटौदी, सोहना, हांसी, होडल, समालखा, कलायत, गुहला के पीएससी शामिल हैं।
विज्ञापन

500 लीटर प्रति मिनट के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, जोकि डीआरडीओ की तरफ से 100 बेड वाले अस्पताल में लगाए जाने हैं। इनमें नारायणगढ़, चरखी दादरी, फतेहबाद, पलवल, कुरुक्षेत्र, शाहबाद मारकंडा, जगाधरी, रोहतक, झज्जर, नारनौल मांडीखेड़ा शामिल हैं। वहीं 200 बेड वाले 16 अस्पतालों में 1000 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगेंगे, जोकि अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, यमुनानगर, सिरसा और पंचकूला के सरकारी अस्पताल शामिल हैं। उसके मद्देनजर झज्जर के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को ऑक्सीजन के प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में जल्द शुरू होगा कार्य : डॉ. शर्मा
निर्माण कार्य को लेकर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के अलावा जिले के संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत की। डॉ. शर्मा ने झज्जर नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि बहादुरगढ़ में भी सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य अगले कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। इन दोनों ही स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट के पूरा होने पर जिले में करीब-करीब ऑक्सीजन की किल्लत पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। सांसद ने कहा कि झज्जर के नागरिक अस्पताल में स्थान को चिन्हित कर खुदाई का काम शुरू हो गया है। एनएचए के अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि अगले दस दिनों में अस्पताल में लगने वाले प्लांट की बुनियाद का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed