{"_id":"6655289ca294fe478c05878a","slug":"congressmen-camped-outside-the-strong-room-monitoring-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110619-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों ने डेरा डाला, कर रहे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों ने डेरा डाला, कर रहे निगरानी
Tue, 28 May 2024 06:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 28 May 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। लोकसभा चुनाव के बाद ईवीएम को राजकीय नेहरू कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में सील करके रखवा दिया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा में इन्हें रखा गया है। विपक्षी दलों ने भी यहां निगरानी शुरू कर दी है। कांग्रेसी नेताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा बिठा दिया है। इनके नेता शिफ्ट में यहां ड्यूटी लगाकर निगरानी कर रहे हैं।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 मई की देर रात तक सभी ईवीएम को सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया था। उसके बाद से ही स्ट्रांग रूम के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा में फोर्स तैनात है। किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता भी 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। हर 8 घंटे की शिफ्ट में कांग्रेस के कार्यकर्ता टेंट लगाकर यहां ड्यूटी देने के लिए आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता एवं टीम दीपेंद्र के सदस्य रामअवतार गहलावत, संजय यादव, ननकी जांगड़ा, विकास ने बताया कि चुनाव होने के बाद से जब से ईवीएम स्ट्रांग रूम में कैद हुई है, तब से टीम दीपेंद्र यहां ड्यूटी कर रही है। हम यहां ईवीएम की रखवाली के लिए यहां पर बैठे हुए हैं।
यहां बैठने के लिए तीन ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें 10 से 15 कार्यकर्ता शामिल हैं। यह सभी अपनी-अपनी शिफ्ट अनुसार ड्यूटी दे रहे हैं। उनको प्रशासन पर पूरा भरोसा है, लेकिन किसी प्रकार की कमी वह भी नहीं छोड़ना चाहते हैं।