{"_id":"6556730f5da556b08108cb74","slug":"complaint-about-lack-of-cleanliness-to-the-chairman-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5533-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरमैन से की सफाई न होने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरमैन से की सफाई न होने की शिकायत
Fri, 17 Nov 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। वार्ड नंबर-15 में सफाई न होने की शिकायत मिलने पर नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने दक्ष प्रजापति धर्मशाला से लेकर वाल्मीकि वाली गली तक का निरीक्षण किया।
लोगों ने बताया कि यहां पर गलियों की सफाई नहीं हो रही। कूड़ा व गंदगी पड़ी रहती है। इसके अलावा नालियों की सफाई नहीं होती। सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल है। सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा रहता है। इस पर चेयरमैन ने मौके पर ही जन स्वास्थ्य विभाग के जेई उमा और सफाई ठेकेदार को मौके पर बुलाया और तुरंत नालियों व गलियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जेई को भी सीवरेज व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे़। लोगों ने गलियों के निर्माण की मांग रखी, जिस पर चेयरमैन ने जल्द बची हुई गलियों का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संजय सफाई ठेकेदार, पंकज शर्मा एडवोकेट, रामफल सैनी एडवोकेट, रघुवीर सैनी, कृष्ण सैनी, पार्षद मुकेश यादव मौजूद रहे।