फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Commercial Use of Domestic Gas Cylinders Detected in Badli and Bahadurgarh; 8 Seized

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली और बहादुरगढ़ में मिला घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यवसायिक प्रयोग, 8 किए जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Commercial Use of Domestic Gas Cylinders Detected in Badli and Bahadurgarh; 8 Seized
फोटो 70: बहादुरगढ़ में पकड़े गए घरेलू सिलिंडर। स्रोत विभाग
झज्जर/बहादुरगढ़। सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) अमरजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार को टीम ने घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल की शिकायत पर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। बहादुरगढ़ ब्लॉक में 5 और बादली में 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सेक्टर-6 की पहली पुलिया के पास एक खोमचे, जनरल स्टोर व अन्य स्थानों पर छापेमारी की। पांच घरेलू गैस सिलिंडर में तीन खाली और दो भरे हुए मिले। टीम ने सभी सिलिंडरों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए राम गैस एजेंसी में जमा करवा दिया।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई में एएफएसओ सपना, निरीक्षक राजेश सहगल और श्रीकांत शामिल रहे। झज्जर में लगभग एक दर्जन प्रतिष्ठानों और मिष्ठान भंडार की दुकानों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैकिंग के दौरान गैस सिलेंडरों के उपयोग, रजिस्टर और स्टॉक का भी अवलोकन किया गया। किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग नहीं मिला।एएफएसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित रूप से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित हैं और इनका व्यावसायिक उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है। मौके पर निरीक्षक रंजन यादव, अजय राठी व उपनिरीक्षक अजय कबलाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed