फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Coincidentally, Jaiprakash's family was not at home, otherwise the accident would have been more horrific.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ती की मौत

Tue, 31 Oct 2023 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Coincidentally, Jaiprakash's family was not at home, otherwise the accident would have been more horrific.
झज्जर। कासनी-झज्जर मार्ग पर ड्रेन नंबर-8 के पास अर्टिगा गाड़ी ने बाइक सवार दंपत्ती को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी सवार चालक भी घायल हो गया जबकि गाड़ी में सवार अन्य लोग मौके से गायब हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन

मुंडाहेडा गांव निवासी गौरी शंकर (60) अपनी पत्नी किरण (58) के साथ बाइक पर किसी काम के लिए गांव से झज्जर आ रहे थे। जैसे ही वह कासनी-झज्जर रोड पर ड्रेन नंबर-8 के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी चालक बाइक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। दंपत्ती बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दंपत्ती के बेटे लोकेश शर्मा की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। इस हादसे में गाड़ी चालक मुकेश भी घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया हैं। गाड़ी में कुछ अन्य लोग भी थे जो मौके से गायब हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


दंंपत्ती को दूर तक ले घसीटती ले गया कार चालक
परिजनों ने बताया कि आसपास पूछताछ करने पर उन्हें पता चला कि आरोपी गाड़ी चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। काफी दूर जाकर उसने ब्रेक मारे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उनका कहना था कि यदि चालक तुरंत ही ब्रेक मार देता तो शायद हादसा इतना गंभीर न होता और जान बच सकती थी। इस हादसे के बाद परिवार के लोगों का बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed