{"_id":"69a35856eba540024505a405","slug":"cm-flying-cracks-down-on-overloaded-vehicles-imposes-fine-of-rs-695-lakh-on-10-vehicles-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132298-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग का ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, 10 वाहनों पर 6.95 लाख का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग का ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, 10 वाहनों पर 6.95 लाख का लगाया जुर्माना
विज्ञापन
28jjrp20- सीएम फ्लाइंग की तरफ से ओवरलोड वाहन का किया गया चालान। स्रोत-पुलिस टीम
- फोटो : Samvad
झज्जर। सीएम फ्लाइंग ईस्ट गुरुग्राम की टीम ने शनिवार सुबह ओवरलोड वाहनों की जांच की। इस दौरान 10 वाहन ओवरलोड मिले और उन पर 6 लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। लगातार मिल रही शिकायतों पर सीएम फ्लाइंग ने कार्रवाई की।
शहर से ओवरलोड वाहनों का आवागमन रहता है। इस सूचना पर शनिवार को सीएम फ्लाइंग ईस्ट गुरुग्राम की टीम ने शहर के ग्वालीसन रोड और जहाजगढ़ रोड पर चेकिंग की। चेकिंग टीम सुबह साढ़े 5 बजे ही जांच के लिए पहुंच गई थी और लगभग डेढ़ घंटे तक आने जाने वाले ओवरलोड वाहनों की जांच की।
इस दौरान कुल 10 वाहन ओवरलोड मिले जिन पर 6 लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सीएम फ्लाइंग की टीम में इंस्पेक्टर सुरेश और एएसआई जितेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रतिदिन गुजरते हैं 700 से 800 वाहन
शहर के ग्वालीसन रोड के अलावा अन्य मुख्य मार्गों से 700 से 800 ट्रॉला गुजरते हैं जिसमें क्रेशर भरा होता है। यह क्रेशर व अन्य सामान दादरी से भरकर वाया छुछकवास होते हुए झज्जर से रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली जाता है। ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन हादसे होने की आशंका बनी रहती है लेकिन इस तरफ नियमित रूप से कोई लगाम नहीं कसी जा रही।
हादसों में हो चुकी कई की मौत
ओवरलोड वाहनों के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर कई लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों ही ग्वालीसन रोड पर दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई थी। इसके अलावा फाटक के पास ओवरलोड वाहन से स्कूटी सवार नर्स की जान ले ली थी। ग्वालीसन रोड पर ही पिछले साल एक ओवरलोड ट्रॉला घर के अंदर घुस गया था जिस कारण काफी नुकसान हुआ था।
अब तक ओवरलोड वाहनों से हुए हादसे
23 अक्तूबर 2025 को ग्वालीसन रोड फाटक के पास ट्रॉला ने स्कूटी सवार नर्स ग्वालीसन निवासी ममता को टक्कर मार दी थी जिसमें उनकी मौत हो गई थी।
23 दिसंबर की रात को रेवाड़ी रोड पर ओवरलोड ट्रॉला कार के ऊपर पलट गया था जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसमें चार प्रवासी मजदूर थे जबकि एक स्थानीय निवासी थे।
29 जनवरी को सांपला रोड बाईपास के पास ट्रॉला ने साइकिल सवार गौरव को टक्कर मार दी थी जिसमें गौरव की मौके पर ही मौत हो गई थी।
26 फरवरी को सुर्खपुर मोड के पास कंटेनर से गाड़ी को टक्कर मारी जिसमें महिला रेवाड़ी के गांव धामलावास निवासी पूनक की मौत हो गई।