फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM Attends Wedding Ceremony of Congress MLA's Nephews; Extends Best Wishes to the Newlyweds

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांग्रेस विधायक के भतीजों के शादी समारोह में पहुंचे सीएम, नवदंपतियों को शुभकामनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
CM Attends Wedding Ceremony of Congress MLA's Nephews; Extends Best Wishes to the Newlyweds
15jjrp13- अनाज मंडी में विधायक कुलदीप वत्स के भतीजों के शादी समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे सी
झज्जर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को अनाज मंडी में आयोजित बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के भतीजों की शादी समारोह में पहुंचे। सीएम ने नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए झज्जर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई ताकि समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। राजनीतिक रूप से भी यह कार्यक्रम काफी चर्चा में रहा।
विज्ञापन

आमतौर पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच दूरी देखने को मिलती है लेकिन इस पारिवारिक समारोह में मुख्यमंत्री का पहुंचना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। खासतौर पर राज्यसभा चुनाव के माहौल के बीच पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक के पारिवारिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिलीं। कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ, जहां सभी नेताओं ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed