फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM and BJP State President inaugurated Rohtak Los Election Office through virtual medium

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने वर्चुअल माध्यम से किया रोहतक लोस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Sun, 03 Mar 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 03 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
CM and BJP State President inaugurated Rohtak Los Election Office through virtual medium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रोहतक लोकसभा चुनाव नामित बहादुरगढ़ विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय गणपति धाम में बनाया गया है। इस दौरान रोहतक लोकसभा के संयोजक एवं पूर्व विधायक नरेश कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, बहादुरगढ़ विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र शर्मा, विधानसभा संयोजक कैप्टन राम सिंह दलाल उपस्थित रहे।


पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने वर्चुअल माध्यम से एक साथ प्रदेश में सभी 90 विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव के लिए कार्यालयों का उद्घाटन किया है। कौशिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से जुट गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में अवगत कराते हुए पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का जो आह्वान किया है इसे पूरा करने में हम सभी को मिलकर धरातल पर काम करना है। भाजपा झज्जर जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का जल्द ही बिगुल बज जाएगा। केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर हमें आम जनता तक पहुंचना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भाजपा तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाएगी।
विज्ञापन




-फोटो 57 : रोहतक लोकसभा संयोजक व पूर्व विधायक नरेश कौशिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed