फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cloudy in the morning, drizzle in the afternoon, mercury dropped

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह छाए बादल, दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी, पारा गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cloudy in the morning, drizzle in the afternoon, mercury dropped
-फोटो 63 : बहादुरगढ़ में रविवार को बारिश के बाद हुए सुहावने मौसम में टंकी के पानी में स्नान करते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रविवार को जून महीने की शुरुआत में ही सुबह के समय जहां आसमान में बादल छाए रहे। वहीं दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवा चली। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में जून में पहले दिन के तापमान 8 डिग्री का अंतर रहा। वर्ष 2024 में 1 जून को बहादुरगढ़ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि 1 जून 2025 को सुबह के समय यह 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि बूंदाबांदी के बाद एक डिग्री की और कमी आई। यह 36 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 3 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ आंधी हो सकती है। बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन

2 से 4 जून तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आंधी के दौरान हवा की गति 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 से 38 और न्यूनतम 25 से 29 डिग्री तक रह सकता है। 5 और 6 जून को मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। उमस वाली गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम 25 से 28 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह के समय आसमान काले बादलों से ढका रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे आसमान में सूर्य देव हल्के चमकने लगे, लेकिन शाम साढ़े 4 बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद तेज ठंडी हवा चली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने के बाद मौसम सुहावना हो गया।




-फोटो 63 : बहादुरगढ़ में रविवार को बारिश के बाद हुए सुहावने मौसम में टंकी के पानी में स्नान करते कबूतर। संवाद



-------------

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed