फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Clean water came to Ward 24, people got relief

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड 24 में आया स्वच्छ जल, लोगों को मिली राहत

Thu, 18 Jul 2024 06:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Clean water came to Ward 24, people got relief
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में साफ पेयजल दिखाते कॉलोनी वासी।
बहादुरगढ़। कई दिनों से दूषित पानी की समस्या से परेशान वार्ड 24 के निवासियों को अब राहत मिली है। कॉलोनी में साफ पेयजल पहुंचने पर लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर सुमित ने मौके पर पहुंचकर दूषित पेयजल आपूर्ति को ठीक करवाया। सुमित ने कहा कि कुछ हद तक दूषित पेयजल आपूर्ति को ठीक करवा दिया है। हमारी कोशिश रहेगी कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। वार्ड 24 निवासी बबीता व यशपाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वार्ड में दूषित पेयजल आपूर्ति की जा रही थी। उससे अब निजात मिल गई है। दूषित पेयजल होने से डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड आदि होने का डर बना हुआ था। अब समस्या का समाधान हो गया और लोगों को साफ पानी मिला है। जन स्वास्थ्य विभाग से उम्मीद है कि भविष्य में भी ऐसे ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed