फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Clash between farmers and police over wheat seeds in Jhajjar

झज्जर में हंगामा: गेहूं बीज को लेकर निगम की दुकान का बाहर किसानों और पुलिस की बीच धक्का-मुक्की, दुकान की बंद

Mon, 11 Nov 2024 12:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 11 Nov 2024 12:10 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर में सोमवार को गेहूं बीज को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। बीज निगम की दुकान के बाहर खासी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। 

विज्ञापन
Clash between farmers and police over wheat seeds in Jhajjar
झज्जर में गेहूं बीज के लिए पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

कई दिनों के बाद हरियाणा बीज विकास निगम की कृषि कल्याण विभाग ने बाहर बनी दुकान पर गेंहू का बीज पहुंचा। जैसे ही सुबह दुकान खुली तो किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा। पहले बीज लेने को लेकर किसानों पर पुलिस कर्मियों के बीच जमकर बहस हुई। कई बार किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसान दुकान के आगे जमे रहे। उनको रोकने के लिए पुलिस कर्मी प्रयास करते रहे, लेकिन किसान नहीं माने। 
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि कर्मी अपने जानकर को पहले बीज दे रहे हैं और जो किसान सुबह से लाइन में लगे हैं, उनको बीज नहीं दिया जा रहा। किसानों ने बताया कि वह पोछले दस दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बीज नहीं मिल रहा।  
विज्ञापन




किसानों के हंगामे को दखते हुए कुछ देर के लिए निगम की दुकान का शटर बंद कर दिया गया। उसका बाद पुलिस कर्मियों ने किसानों को समझाया और कहा कि लाइन में लगने पर ही बीज दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों ने एक-एक किसान का नाम कॉपी में लिखा। इसका बाद नाम अनुसार बीज का वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed