फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Civil Construction Project Management Course Launched

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पाठ्यक्रम लांच

Thu, 16 Jul 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Civil Construction Project Management Course Launched
फोटो-51: पाठ्यक्रम लांच करते निकमार और मंत्रालय के प्रतिनिधि। स्रोत कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने बहादुरगढ़ के निकमार संस्थान के सहयोग से विकसित सिविल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पाठ्यक्रम को एनयूएलपी आईगोट कर्मयोगी प्लेटफार्म पर लांच किया है।
इस पहल का उद्देश्य सिविल इंजीनियरों और सार्वजनिक अवसंरचना क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों की परियोजना प्रबंधन क्षमता को आधुनिक तकनीकों और वैश्विक मानकों के अनुरूप सशक्त बनाना है। पाठ्यक्रम में निर्माण परियोजनाओं की योजना (प्लानिंग), समय-निर्धारण (शेड्यूलिंग), निगरानी (मॉनिटरिंग) और नियंत्रण (कंट्रोलिंग) से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा समय, लागत, गुणवत्ता, संसाधन प्रबंधन, अनुबंध प्रबंधन तथा वैधानिक अनुपालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी विस्तार से शामिल किया गया है। निकमार के निदेशक डॉ. अमित गोयल ने बताया कि इस पाठ्यक्रम की परिकल्पना, डिजाइन और विकास उनके नेतृत्व में किया गया है। इसमें 22 विशेषज्ञ शिक्षण सत्र शामिल हैं, जिन्हें हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed