फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

शहीद हुए वीरों की शहादत को समर्पित होगा पौधरोपण

Sun, 11 Aug 2019 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
civic
देश को आजादी दिलाने से लेकर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने तक हरियाणा के वीरों ने कश्मीर की धरती को अपने रक्त से सींचा हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि शहीदों की याद में एक पेड़ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। कार्यक्रम में भागीदार अधिकारी, कर्मचारी और हलकावासी अपने वीरों की शहादत को यादगार बनाने के लिए पूरे मनोभाव से कार्य करें ताकि युवा पीढ़ी को देशभक्ति के प्रति प्रेरणा मिले। कृषि मंत्री ने बताया कि बादली हलके को पांच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बादली जोन में 31 गांवों में 21 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। माछरौली जोन के 11 गांवों में छह हजार पौधे और भटेड़ा जोन के 7 गांवों में साढ़े सात हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। कासनी जोन के 23 गांवों में साढ़े सोलह हजार पौधे तथा झज्जर जोन के 22 गांवों में 17 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एक घंटे में 68 हजार पौधे वितरित करने का लक्ष्य
कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी टीमें पहले भी हर घर संजीवनी कार्यक्रम के तहत यह कार्य सफलतापूर्वक कर चुकी हैं। रविवार का पौधा वितरण कार्यक्रम शहीदों की याद में किया जा रहा है। शहीदों की शहादत को याद करने, वीरों की वीरता से प्रेरित होने तथा मोदी सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की खुशी में और ज्यादा मनोभाव से यह कार्य किया जाएगा। रविवार की सुबह नौ बजे से दस बजे तक लगभग 68 हजार पौधे 94 गांवों में वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले शहीदी स्मारकों पर होगा पौधरोपण
कृषि मंत्री ने बताया कि शहीदों की याद में एक पेड़ कार्यक्रम के तहत गांव में सबसे पहला पौधा उक्त गांव में स्थित शहीद स्मारक पर रोपित करते हुए शहीद को नमन किया जाएगा। सभी पंचायतों को एक-एक पौधा बड़ का दिया जाएगा ताकि शहीदों की याद को अमर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को अमरूद के पौधे वितरित किए जाएंगे। ग्रामीण शहीद की याद यह पौधा जहां वे उचित समझे रोपित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed