{"_id":"66bfef7b255d841dec02f404","slug":"chinese-hunters-are-cutting-the-thread-of-life-of-birds-many-injured-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109285-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: परिंदों की जिंदगी की डोर काट रहे चाइनीज मांझे, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: परिंदों की जिंदगी की डोर काट रहे चाइनीज मांझे, कई घायल
Sat, 17 Aug 2024 06:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
: एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ट्रस्ट संचालक हरीकिशन मांगले व सदस्य।
बहादुरगढ। स्वतंत्रता दिवस पर हुई पतंगबाजी में चाइनीज मांझों का प्रयोग हुआ। इस मांझे ने कई पक्षियों की जिंदगी की डोर काट दी। कई घायल पक्षियों का गार्डियन ऑफ एंजल्स ट्रस्ट की टीम उपचार करा रही है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इसे लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया और चाइनीज मांगे के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की है।
ट्रस्ट के संचालक हरकिशन मांगले ने बताया कि पतंगबाजी के कारण कई पक्षी घायल हैं। इनमें अधिकांश कबूतर हैं। संस्थान में भर्ती पक्षियों में किसी के पैर कट गए हैं तो किसी के पंख के साथ हड्डी तक टूट गई है। घाव ज्यादा न फैले इस वजह से चोटिल हिस्से को काटना तक पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि क्षेत्र में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रोक लगाई जाए क्योंकि चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बेजुबान पक्षी घायल हो रहे हैं। चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल होने वाले पक्षियों की लगातार सूचना संस्थान में आ रही है। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर संस्थान से चिकित्सकों की टीम जाती है और उन घायल पक्षियों का इलाज किया जाता है और कई बार देरी होने के कारण चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हुए पक्षियों की मौत तक हो जाती है इसलिए क्षेत्र में पूरी सख्ती के साथ चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाई जाए ताकि चाइनीज मांझे की चपेट में आकर पक्षी व इंसान घायल न हो। हरिकिशन मांगले ने बताया कि अक्सर देखने में आया है कि चाइनीज मांझे की चपेट में आकर पक्षियों के अलावा इंसान भी गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं इसलिए क्षेत्र में चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए।