फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chhath festival celebrated in Baba Haridas temple being built in Chudani

Jhajjar-Bahadurgarh News: छुड़ानी में बन रहे बाबा हरिदास मंदिर में मनाया छठ पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival celebrated in Baba Haridas temple being built in Chudani
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव छुड़ानी धाम में निर्माणाधीन बाबा हरिदास मंदिर में छठ पर्व का आयोजन किया गया। इसमें न केवल छुड़ानी गांव के बल्कि आसपास के अनेक गांवों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव में बनाए जा रहे मंदिर के लिए लोगों ने दान किया। इसमें छुड़ानी धाम के प्रधान के परिवार की ओर से एक लाख 30 हजार रुपये, पंडित जय सिंह व धर्मवीर शर्मा की ओर से 51 हजार रुपये भवन निर्माण के लिए सहयोग स्वरूप दिए गए। भंडारे में प्रधान विनोद सहवाग ने भी अपना सहयोग किया। धर्मवीर शर्मा ने बताया कि मंदिर में संगमरमर का पत्थर लगवाया जा रहा है। मंदिर में भंडारे से पूर्व कीर्तन मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान रणबीर सहवाग, सतबीर बिट्टू, सुमन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




-फोटो 60 : मंदिर निर्माण कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि। विज्ञप्ति



-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed