फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chhath festival begins today, ghats decorated with colours

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज से शुरू होगा छठ महापर्व, रंग-पेंट से सजाए गए घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins today, ghats decorated with colours
-फोटो 54 : महाबीर पार्क घाट पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर छठी मैया पूजा के लिए स्थान बनाते
बहादुरगढ़। छठ पूजा आज से शुरू होगी। इसके लिए घाटों को रंग-पेंट से सजाया गया है। पूर्वांचल और बिहार की तर्ज पर एक बड़ा तबका बहादुरगढ़ में भी छठ पर्व मनाता है। इस साल बहादुरगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व 25 से शुरु होगा और 28 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

पर्व की पूर्व संध्या पर पूर्वांचल वासियों ने महावीर पार्क स्थित घाट को रंग-पेंट से सजाया है। शनिवार से यहां पर पूजा की जाएगी। बहादुरगढ़ में 70 हजार से अधिक लोग बिहार, पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के लोग निवास करते हैं। सेक्टर-7 और महावीर पार्क के बीच से गुजरती नहर पर काफी संख्या में लोग छठ महापर्व मनाते हैं।
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले शिवा, ऋषिदेव मिश्रा, हरिप्रसाद, प्रदीप सिन्हा, रामआसरे, कृष्णा मिश्रा, संजीव कुमार, सतेंद्र सिंह व अशोक मिश्रा ने बताया कि यह पर्व उनका महापर्व होता है। यह नहाय-खाय के साथ शनिवार से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर वर्ष पूर्वांचल समाज के 15-20 हजार लोग मनाते हैं इस घाट पर पूजा

पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा ने बताया कि हर साल यहां पर लगभग 15-20 हजार पूर्वांचल समाज के लोग छठ पूजा के लिए आते हैं। यह पर्व चार दिन चलता है। 25 से 28 अक्तूबर तक यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। विशेष रूप से 28 अक्तूबर को शाम को भारी संख्या में महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेगी।



बाजारों में रही भीड़

छठ पर्व की शुरुआत 25 अक्तूबर शनिवार से होगी। इसकी पूर्व संध्या पर बाजारों में दिन भर खरीदारी हुई। बाजारों में भीड़भाड़ रही। लोगों ने पर्व मनाने के लिए काफी सामान की खरीदारी की।




कराई गई सफाई

कृष्ण मिश्रा, संजीव कुमार, सतेंद्र सिंह व अशोक मिश्रा ने कहा कि बहादुरगढ़ में महावीर पार्क के पास नहर पर शुक्रवार को नगर परिषद की ओर से सफाई कराई गई। जिससे घाट में गंदगी साफ हो गई। अब यहां पूजा करने में किसी को समस्या नहीं होगी।


संवाद

-फोटो 54 : महाबीर पार्क घाट पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर छठी मैया पूजा के लिए स्थान बनाते

-फोटो 54 : महाबीर पार्क घाट पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर छठी मैया पूजा के लिए स्थान बनाते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed