{"_id":"69012dc917c4779a3b09c742","slug":"chhath-concludes36-hour-fast-ends-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-127720-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छठ का समापन...36 घंटे का खोला उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छठ का समापन...36 घंटे का खोला उपवास
Wed, 29 Oct 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
28jjrp21- झज्जर। ब्राह्मण वाले जोहड़ पर पूजा अर्चना करते हुए पूर्वांचलवासी। संवाद
- फोटो : Samvad
झज्जर। ब्राह्मण वाले जोहड़ पर मंगलवार को पूर्वांचलवासियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन किया। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था की गई। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने ब्राह्मण वाले जोहड़ में स्नान किया और 36 घंटे का उपवास खोला गया।
हर साल की तरह इस बार भी शहर व आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्राह्मण वाले जोहड़ पर पहुंचे। सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इस दौरान उन्होंने दिए लगाकर छठी मैया की पूजा की और जयकारे लगाए।
महिलाओं ने घाट पर भगवान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बच्चों, युवाओं और पुरुषों ने श्रद्धालुओं की सहायता करते हुए अन्य व्यवस्था संभाली। घाट परिसर में जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति बनी रही जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।

28jjrp21- झज्जर। ब्राह्मण वाले जोहड़ पर पूजा अर्चना करते हुए पूर्वांचलवासी। संवाद- फोटो : Samvad
विज्ञापन