फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chhara's Salim shines again in Asian Championship

एशियन चैंपियनशिप में फिर चमका छारा का सलीम

Thu, 07 Jul 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chhara's Salim shines again in Asian Championship
बहादुरगढ़। बहरीन में हुई एशियन चैंपियनशिप की कुश्ती प्रतियोगिता में गांव छारा निवासी सलीम पुत्र नरेश ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2 जुलाई से 4 जुलाई तक एशियन चैंपियनशिप फ्री स्टाइल 52 किलोग्राम भार वर्ग में बहरीन में कुश्ती का आयोजन हुआ। वहां पर पहली कुश्ती ईरान के पहलवान के साथ दूसरी कुश्ती जापान के पहलवान के साथ हुई। सलीम ने अंतिम में रसिया के पहलवान को हराकर सिल्वर मेडल जीता।

सलीम लाला दीवान चंद कुश्ती एवं योगा केंद्र छारा में अभ्यास करता है। अखाड़े के संचालक आर्य वीरेंद्र अपने शिष्य के स्वागत के लिए गांव और परिवार वालों को साथ लेकर पहुंचे और फूल मालाओं से सलीम का स्वागत किया। सलीम ने अपनी जीत का श्रेय गुरुजनों को दिया। आर्य समाज छारा के प्रधान आर्य प्रमोद ने भी भाई सलीम को देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। कहा कि मेहनत और लगन से बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर आर्य अनेंद्र, अशोक शास्त्री, राज, अनवर, शौकत व सुरेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed