{"_id":"67351847c5783b8b9c0f2816","slug":"changed-weather-first-dense-fog-of-the-season-visibility-was-50-meters-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111035-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम : सीजन का पहला घना कोहरा, दृश्यता रही 50 मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम : सीजन का पहला घना कोहरा, दृश्यता रही 50 मीटर
Thu, 14 Nov 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : बुधवार की सुबह छाए कोहरे के बीच से स्कूल जाते विद्यार्थी। संवाद
बहादुरगढ़। बुधवार को सीजन का पहला घना कोहरा पड़ा। पूरा क्षेत्र इसमें लिपटा रहा। दृश्यता भी केवल 50 मीटर रही। कोहरे के चलते सड़क पर वाहन रेंगकर चले। चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा। कोहरे में धुंआ घुलने से दोपहर में स्मॉग का ज्यादा असर दिखा। बहादुरगढ़ में सुबह जहां एक्यूआई 264 पर रहा तो यह शाम के समय 298 पर पहुंच गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम हुआ। इससे हल्की ठंड का भी अहसास हुआ। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में और ज्यादा कोहरे का सामना करना पड़ेगा। दोपहर के समय क्षेत्र में स्मॉग भी छाया रहा।
बहादुरगढ़ में बुधवार की सुबह जब लोग बिस्तरों से उठे तो क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता बेहद कम रही। बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछले दो-तीन दिन के मुकाबले कम है। दिन भर ठंडी हवा चलती रही। कोहरे के कारण सुबह के समय सूर्य भी नहीं निकला। हालांकि दोपहर के समय हल्की धूप रही। कोहरे के कारण शहर के पार्कों और स्टेडियम में भी लोगों की आवाजाही कम ही रही। कोहरा सुबह 10 बजे के आसपास कम हुआ।
विज्ञापन
किसानों के लिए वरदान है कोहरा
दूसरी तरफ यह कोहरा किसानों के लिए वरदान साबित होने वाला है। ओंस की हल्की बूंद भी गिरती रही। गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों में इस कोहरे का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आने वाले कुछ दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है।
स्मॉग से बच्चों से लेकर बड़ों तक हो रही परेशानी
स्मॉग की वजह से बच्चों से लेकर बड़े तक गले में खराश, एलर्जी, सांस लेने में परेशानी के लक्षणों से गिरे रहे। शहर में कोहरे के साथ-साथ धुंआ भी रहा। इससे हवा प्रदूषित हुई। बहादुरगढ़ में सुबह जहां एक्यूआई 264 पर रहा तो यह शाम के समय 298 पर पहुंच गया।