फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chandrakranti in Amrit Kaal... Prayers in the day, celebration in the evening

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन भर बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, दो दिन बारिश के आसार

Thu, 24 Aug 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chandrakranti in Amrit Kaal... Prayers in the day, celebration in the evening
बहादुरगढ़। बुधवार को हुई हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही मौसम सुहाना था। धूप नहीं निकली थी और काले बादल छाए थे। करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ठंडी हवाओं का दौर शाम तक चलता रहा। बीच बीच में हल्की बारिश हुई।इससे मौसम सुहाना हो गया। सात डिग्री तापमान गिरने से चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। सुबह 10 बजे शुरू हुआ बूंदाबांदी का दौर रात तक चलता रहा। इससे सड़कें गीली हुई। ठंडी हवाएं भी चलती रही। हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मंगलवार को बहादुरगढ़ का अधिकत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

बुधवार को तापमान सात डिग्री गिरकर 31 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल लोगों को गर्मी से मिली है। मौसम विभाग के अधिकारी वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जता रहे हैं। उधर साल्हावास में मंगलवार रात को हल्की से मध्यम बारिश से मौसम में बदलाव हो गया है। बुधवार को दिन के समय हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया। बुधवार को दिन भर 13 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे लोगों को गर्मी व उमस से निजात मिल रही है। बारिश ने कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से भारी राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम भी करीब आधा घंटा तेज बारिश हुई। जिससे बुधवार को भी मौसम खुशनुमा रहा।पूरा दिन आसमान पर काल घने बादल छाए रहे। इस दौरान साल्हावास क्षेत्र में कुछ जगह हल्की बुंदाबांदी हुई। बारिश के साथ चली हवा ने मौसम खुशगवार बना दिया। वीरवार को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।अगस्त महीने के अंत तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed