फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chandrakranti in Amrit Kaal... Prayers in the day, celebration in the evening

Jhajjar-Bahadurgarh News: अमृत काल में चंद्रक्रांति...दिन में दुआएं, शाम को जश्न

Thu, 24 Aug 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chandrakranti in Amrit Kaal... Prayers in the day, celebration in the evening
झज्जर/ बहादुरगढ़। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दिन भर दुआओं का दौर चला। सर्वधर्म सभाएं हुई। हर कोई चंद्रयान -3 की सफलता की दुआएं कर रहा था। हर किसी को उम्मीद थी कि इस बार हम जरूर कामयाब होंगे। शाम के पांच बजते ही लोग टीवी सैट से चिपक गए। बाजार में दुकानदार टीवी पर टकटकी लगाए थे। नौकरी पेशा भी जल्दी घर आ गए थे। पूरा परिवार एतिहासिक पल का गवाह बनना चाहता था। जैसे जैसे चंद्रयान की लैंडिग का समय आया लोगों के दिलों की धड़कने तेज होती गई और जैसे ही चंद्रयान अपने मिशन में कामयाब हुआ था जश्न का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

उत्साहित युवा सड़कों पर आ गए। हाथ में तिरंगा था और जुबा पर भारत माता की जय। जमकर आतिशबाजी हुई। मंदिरों में घंटे घडियाल बजे। व्यापारियों ने मिठाई बांटी और बधाई दी। राजनीतिक दलों ने भी इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया। लोगों का कहना था कि आज भारत दुनिया की महाशक्ति बन गया है। रात तक जश्न का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


चद्रयान की लैडिंग की प्रतिक्रियाएं
मेरे पूरे परिवार नहीं चंद्रमा 3 की लैंडिंग देखी और इस गौरवान्वित क्षण का आंनद लिया। ये हमारे लिए गौरव का क्षण है।
नविद्र कुमार, शिक्षाविद
चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए टीवी सेट पर सीधा प्रसारण देखा। ये क्षण एतिहासिक हैं। मुझे गर्व है कि मैं इसकी गवाह बनी।
कुसुमलता, अध्यापिका,झज्जर।
चंद्रयान की लैंडिंग के लिए परमात्मा से दुआ की है की थी और आज दुआ को कबूल कर लिया गया है। मेरी जिंदगी का गौरवांवित क्षण है।
दीपिका, झज्जर।
चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर एक उत्साह बना हुआ था और इंतजार था कि हमारी लैंडिंग सफलतापूर्वक होनी चाहिए। इस सफलता के लिए देश के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केडी शर्मा,व्यापारी

पवन कुमार,झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed