फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chakka jam today, magistrate and 25 companies deployed for security

चक्का जाम आज, सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और 25 कंपनियां तैनात

Sat, 06 Feb 2021 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chakka jam today, magistrate and 25 companies deployed for security
झाड़ोदा बॉर्डर से दिल्ली में जाने के लिए सीआरपीएफ के जवान से रास्ता पूछता वाहन चालक। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। आंदोलनरत किसानों ने 6 फरवरी शनिवार को किए चक्का जाम के एलान के बाद बहादुरगढ़ का पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई। विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। टीकरी और झाड़ोदा बार्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में अर्धसैनिक की 17 और जिला पुलिस की 8 कं पनियां तैनात है। झाड़ोदा बॉर्डर पर शुक्रवार को दिन भर दो रोडवेज की बसें और एक बोलेरो गाड़ी सुरक्षा के मद्देनजर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर अड़े किसान 6 फरवरी को चक्का जाम करेंगे। इसको लेकर बहादुरगढ़ में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। झाड़ोदा बॉर्डर पर जहां बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वहीं किसानों के पड़ाव के साथ-साथ शहरी और बाहरी क्षेत्रों में भी अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

वाहन चालक दिल्ली में जाने के लिए होते हैं परेशान
हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने के लिए मुख्यत: दो बार्डर लगते हैं। इनमें एक टीकरी तो दूसरा झाड़ोदा बॉर्डर शामिल हैं। टीकरी बॉर्डर तो पिछले 72 दिनों से पूरी तरह सील है। झाड़ोदा बॉर्डर पहले खुला था, 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद इसे भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली में जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाहर से आने वाले लोगों को। शुक्रवार को झाड़ोदा बॉर्डर पर पहुंचे कई ऐसे वाहन चालकों को सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों से दिल्ली में जाने के लिए रास्ता पूछना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे रास्तों से जारी है दिल्ली में प्रवेश
बहादुरगढ़ सीमा से सटे झाड़ोदा बॉर्डर के नजदीक कच्चे रास्ते से दिल्ली में आवागमन हो रहा है। जिन लोगों को यह रास्ता पता नहीं होता, वे यहां से वापस ही लौट जाते हैं। निजामपुर और कानोंदा-जोनती बार्डर भी कई दिनों से खोले गए हैं। यहां से भी लोग आवागमन कर रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि यदि झाड़ोदा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस प्रशासन पूरी तरह से खोल दे तो लोगों को आने-जाने में काफी सहायता मिलेगी।
जरूरी सेवा वाले वाहनों पर नहीं होगी कोई रोक-टोक
किसान नेताओं ने कहा कि 6 फरवरी को चक्का जाम के दौरान एंबुलेंस, प्राइवेट वाहन में मरीज, दूध और जरूरी सेवाओं के वाहनों को नहीं रोका जाएगा। वे तो शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन सरकार के इशारे पर मामले को तूल देने का कार्य हो रहा है। वे बॉर्डर पर दो माह से अधिक समय ये आंदोलन चला रहे हैं और शांति व्यवस्था बनाते हुए अपनी आवाज उठा रहे हैं।

विभिन्न स्थानों के लिए तैनात किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
किसानों द्वारा 6 फरवरी शनिवार को चक्का जाम की चेतावनी के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम हितेंद्र शर्मा ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed