फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CCTV of Nafe Singh Rathi killers, named accused are associated with BJP, CM said Criminals will not be spare

नफे सिंह राठी के हत्यारों का CCTV: नामजद आरोपी भाजपा से जुड़े हुए, सीएम ने कहा- अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे

Mon, 26 Feb 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 26 Feb 2024 01:25 PM IST
सार

इनेलो के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या प्रदेश में चर्चा का विषय बनीं हुई है। नफे सिंह राठी हत्याकांड में सात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। नफे सिंह राठी हत्याकांड में बदमाशों को एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
CCTV of Nafe Singh Rathi killers, named accused are associated with BJP, CM said Criminals will not be spare
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार शाम हुई हत्या के मामले में पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद व पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी नामजद आरोपी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट करके राठी की हत्या पर गहरा व्यक्त किया है, कहा है कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, राठी हत्याकांड से पहले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें बदमाश सफेद रंग की कार में दिखाई दे रहे हैं। नफे सिंह राठी व उनके सहयोगी जयकिशन के शव नागरिक अस्पताल में पहुंचाए गए हैं। जहां पोस्टमार्टम होगा। लाइनपार थाना बहादुरगढ़ में गाड़ी चालक व नफे राठी के भांजे राकेश उर्फ संजय के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें कहा गया है कि पांच हमलावर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने चालक राकेश उर्फ संजय के बयान पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन और मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी और चाचा ससुर कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र शतीश राठी, पोते गौरव व राहुल व पांच अन्य के खिलाफ किया मामला दर्ज किया है। 

शिकायतकर्ता का कहना कि हमलावर बोले कि तुझे जिंदा छोड़ रहे हैं, जाकर इनके घर बता देना कि नरेश कौशिक, कर्मबीर राठी, सतीश राठी आदि के खिलाफ कभी भी अदालत गए तो सारे परिवार को जान से मार देंगे। नामजद आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बहादुरगढ़ लाइनपार थाना में मुकदमा नंबर 37,  26 फरवरी 2024 को आइपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 120बी, 25-27- 54-59 आर्म्स एक्ट के किया मामला दर्ज किया गया है।

नफे सिंह राठी की हत्या के पीछे बहुत बड़ी साजिश: रमेश दलाल

वर्ष 2000 के हरियाणा विधान सभा में नफे सिंह राठी को कड़ी टक्कर देने वाले उस समय कांग्रेस के प्रत्याशी रहे और किसान नेता रमेश दलाल ने आशंका जाहिर की कि नफे सिंह राठी की हत्या के पीछे कोई बड़ी सुनियोजित साजिश अवश्य है। जिस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया और ट्रेंड शार्प शुटर्स को इस घृणित कांड में लगाया गया, उससे साफ जाहिर होता है कि हत्या के पीछे बहुत बड़ी राजनीतिक साजिश भी हो सकती है। चुनाव के नजदीक सरे आम जनता के बीच एक राजनीतिक नेता की हत्या बिना प्रभावशाली राजनीतिक  नेताओ के संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकती।

रमेश दलाल ने कहा कि घटना के समय और स्थान से एक गहरी साजिश की बू आ रही है। दलाल के अनुसार हत्यारे इतने बेखौफ तभी हो सकते हैं जब उनके पीछे कोई बड़ी शक्तिशाली और प्रभावशाली मदद का भरोसा हो। रमेश दलाल ने कहा कि पुलिस हत्या के पीछे की साजिश को तुरंत बेनकाब करे क्योंकि राजनेतिक नेता की इस तरह सारे आम बेखौफ तरीके से की गई, हत्या से पूरे हरियाणा में असुरक्षा का डर फेल गया है। यदि हत्या के पीछे  साजिश को जल्दी ही बेनकाब नहीं किया गया तो अपराधियों के हरियाणा प्रांत में हौसले बुलंद होंगे। दलाल ने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में नफे सिंह राठी के परिवार के साथ खड़े है और निजी रूप से मेरे लिए आघात है क्योंकि मैंने अपने एक कॉलेज के साथी को खोया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed