फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cash and liquor looted after firing pistol at contract salesmen

ठेके के सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर नकदी और शराब लूटी

Mon, 08 Feb 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cash and liquor looted after firing pistol at contract salesmen
बादली। खेड़ी आसरा स्थित एक शराब ठेके के सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल तानकर शनिवार देर रात को 4-5 अज्ञात बदमाश शराब और नकदी लूट ले गए। आरोपियों ने शराब ठेके का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अंदर सो रहे कारिंदे पर पिस्तौल तान दी। लूट के बाद आरोपी मौके से भाग गए। थाना पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहित पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव रामनगर, जिला मेनपुरी, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेड़ी आसरा के पास एक शराब ठेके पर सेल्समैन के तौर पर नौकरी करता है। शनिवार की देर रात 4-5 युवकों ने बाहर से शटर तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। सभी युवक एक गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने गाड़ी को शराब ठेके के बाहर खड़ा कर दिया था। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

रोहित के अनुसार एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान गल्ले से 3500 रुपये लूट लिए। चारों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसे बंधक बना लिया। इस दौरान उन्होंने ढाई पेटी अंग्रेजी शराब और कुछ देसी शराब की बोतल व पव्वे भी गाड़ी में रख लिए। सेल्समैन के अनुसार लूट के दौरान आरोपियों ने उसके मोबाइल को भी दूर फेंक दिया गया। जबकि लूट के बाद सभी आरोपी गाड़ी से फरार हो गए। बदमाशों ने पिस्तौल की नोंक पर शराब के ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और उसक ो बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट भी की। घटना के बाद सेल्समैन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सेल्समैन रोहित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल चार अज्ञात युवकों पर लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई है। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों के बारे में पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed