फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case registered against three in case of suicide of married woman

Jhajjar-Bahadurgarh News: विवाहिता की आत्महत्या के मामले में तीन पर केस दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three in case of suicide of married woman
झज्जर। गांव अकेहडी मदनपुर में आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव अकेहडी मदनपुर निवासी रणबीर की पुत्री मोनिका ने मंगलवार को मायके में जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसकी शादी 2018 में सोंधी निवासी कपिल के साथ हुई थी। ढाई साल का बेटा भी है। पति गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता है। जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जान दे दी है। मृतका के भाई अभिषेक की शिकायत पर पति कपिल, देवर अनिल और कपिल के जीजा सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभिषेक ने बताया कि शादी के बाद से ही कपिल के परिवार के सदस्य बहन को दहेज के लिए परेशान करते थे। बहन मायके आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed