{"_id":"612a85898ebc3e79f46f0038","slug":"case-filed-against-registry-2-of-land-fraudulently-jhjhar-news-rtk6223025112","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से जमीन की कराई रजिस्ट्री, दो खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी से जमीन की कराई रजिस्ट्री, दो खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बेरी। गांव बहराना की एक महिला से जमीन का इकरानामा कराने के बहाने उसे तहसील ले जाकर धोखे से जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दो युवकों ने महिला से जमीन का 2 करोड़ 34 लाख रुपये में सौदा तय किया था। उसके बाद युवकों ने महिला को इकरानामा कराने को लेकर 25 लाख रुपये के चेक थमा दिए। बाद में युवक ने इकरानामा कराने के बहाने से तहसील ले जाकर धोखे से जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। महिला को धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो बेरी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बहराना निवासी महिला मधुबाला ने बताया कि 8 जून को गांव सिकंदपुर माजरा जिला सोनीपत निवासी रवि के साथ 14 कनाल 4 मरला जमीन का सौदा 2 करोड़ 34 लाख रुपये में तय किया था। युवक ने उसी दिन साढ़े 12 लाख एचडीएफसी व साढ़े 12 लाख का भारतीय स्टेट बैंक का चेक थमा दिया। तहसील की कार्रवाई होने के बाद रवि उसके पास आया और कहा कि उसका साथी झगड़ा कर रहा है। इकरानामा की राशि में 25 लाख में से साढ़े 12 लाख वापस देने होंगे। महिला ने युवक को साढ़े 12 लाख रुपये लौटा दिए। महिला को बाद में पता चला कि इकरानामा की जगह जमीन की रजिस्ट्री हो गई तो महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने आरोपियों के खिलाफ के बेरी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
वर्जन
गांव बहराना की महिला ने शिकायत दी है कि धोखे से जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई है। महिला की शिकायत पर रवि व एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
- सुनील कुमार, निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।