फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case filed against farmers forcing KMP to be toll free

केएमपी को जबरन टोल फ्री कराने वाले किसानों पर केस दर्ज

Sun, 25 Apr 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against farmers forcing KMP to be toll free
बहादुरगढ़। पुलिस ने गत 22 अप्रैल को केएमपी को जबरन टोल फ्री कराने के आरोप में 18 आंदोलनकारी किसानों और कुछ अज्ञात किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में मौके पर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढ़ूनी पर किसानों को जाम लगाने के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन

आसौदा थाना पुलिस ने यह मुकदमा जल सेवाएं मंडल बहादुरगढ़ के अभियंता देवेंद्र की शिकायत पर दर्ज किया है। केएमपी को टोल फ्री करवाने के लिए किसानों को जाम लगाने से रोकने के लिए देवेंद्र ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे। शिकायत में उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को वह जिला उपायुक्त के आदेशानुसार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट केएमपी टोल पर तैनात थे। किसान संगठनों द्वारा रोड को टोल फ्री करवाने का आह्वान किया हुआ था। इस पर जिलाधीश ने केएमपी के आसौदा टोल के आसपास धारा 144 लागू की थी। यहां कानूनों व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम हितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात थे। इस दौरान 250-300 किसान नारेबाजी करते हुए साढ़े 12 बजे ट्रैक्टरों, अन्य वाहनों व पैदल चलकर टोल प्लाजा पर आए। उनको एसडीएम, डीएसपी के अलावा स्वयं उन्होंने समझाया कि यहां धारा 144 लगी हुई है और आप यहां से चले जाएं। लेकिन आंदोलनकारियों ने जाम लगा दिया। जिसमें कुछ आंदोलनकारियों ने बूथों पर आकर टोल कार्य बाधित किया और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। आरोप है कि मशीनरी के तार निकाल कर फेंक दिए गए और उन्हें धमकी तक दी गई। शिकायत में मौके पर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत के अलावा गुरनाम सिंह चढ़ूनी पर किसानों को जाम लगाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज की गई है एफआईआर
1. भूप सिंह दलाल, माण्डोठी
2. बल्लू, निवासी मांडोठी
3. सतपाल, निवासी मांडोठी
4. अमित उर्फ चिंटू निवासी छारा
5. कैप्टन जीत सिंह, निवासी छारा
6. मास्टर साहब सिंह, निवासी छारा
7. जितेंद्र उर्फ बबला, अध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिला झज्जर
8. सुमन हुड्डा, गुरुग्राम
9. जगबीर भट्टी, सिरसा
10. महेंद्र उर्फ बांडा निवासी आसौदा
11. रूप सिंह गुलिया, निवासी बादली
12. संजय प्रधान, निवासी खरमाण
13. समुंद्र सरपंच, रेवाडी खेड़ा
14. बिजेंद्र उर्फ मटरू, निवासी छारा
15. शमशेर मलिक, निवासी रोहतक
16. मनजीत सिंह, जिला प्रधान, भाकियू एकता (उग्राहां) भवानीगढ़ पंजाब
17. मास्टर जयकरण दलाल मांडोठी
18. सुखबीर निवासी मातन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed