फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case filed against 6 people for cheating a firm

Jhajjar-Bahadurgarh News: फर्म के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 22 Feb 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 6 people for cheating a firm
झज्जर। धोखाधड़ी करने, धन का दुरुपयोग करने, धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस आयुक्त झज्जर को शिकायत दी थी, जिस पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दिल्ली के अमन विहार के गांव किराडी गांव निवासी तारेश विजयरण ने पुलिस में शिकायत दी है कि मैसर्ज पुष्कर आटोमाबाइल्स उनकी साझेदारी फर्म है। 11 फरवरी 2019 को उन्हाेंने कुलदीप चौक दिल्ली गेट बादली रोड पर पुष्कर हीरो कार्यालय के नाम अधिकृत डीलर का व्यवसाय कर रहे हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए फर्म ने शुरू में श्रीराम यूनियन फाइनेंस कंपनी और हीरो फिनकॉर्प के माध्यम से ग्राहकों की ओर से खरीदे गए उत्पादों के लिए काउंटर खोला। इसके बाद 30 जून 2023 को क्रेडिट वाइज कैपिटल नामक फाइनेंस कंपनी ने भी उनकी फर्म के साथ समझौता किया और फर्म के उत्पादों का फाइनेंस का काम शुरू किया। प्रवीन ऋण, वित्त व बिक्री के मुख्य संचालक के रूप में काम कर रहा था। आरोपी प्रवीन ने अपने सहयोगियों के माध्यम धोखाधड़ी, जालसाजी, गबन और धन की हेराफेरी के अवैध काम को अंजाम दिया। उन्होंने इन कामों को छिपाने के लिए खातों, दस्तावेजों और बिलों में जालसाजी भी की। पुलिस ने शिकायत पर प्रवीण, विकास, अमित, मोहित कौशिक, सुमित और मोहित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed