{"_id":"6a9f83105f0b107320020132","slug":"canter-hits-pickup-truck-carrying-pilgrims-on-kmp-many-dead-over-24-injured-in-bahadurgarh-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर मौत का तांडव: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी पर मौत का तांडव: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल
Tue, 08 Sep 2026 09:10 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:10 AM IST
सार
बहादुरगढ़ में केएमपी पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु गोगामेड़ी धाम से दर्शन कर यूपी के संभल लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए श्रद्धालु
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मांडोठी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी को कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की जान चली गई। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक भेजा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त पिकअप से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

श्रद्धालु गोगामेड़ी धाम से लौट रहे थे
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गुमथल से श्रद्धालु पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी धाम के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु वापस चंदौसी लौट रहे थे। मंगलवार सुबह मांडोठी गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर उनकी पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। घायलों के अनुसार, उनकी पिकअप गाड़ी की रफ्तार कम थी। आरोप है कि पीछे से आए कैंटर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

हादसे में जान-माल का नुकसान
इस हादसे में सुमन और गायत्री नामक दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये दोनों गुमथल, जिला संभल, उत्तर प्रदेश की निवासी थीं। हादसे में कुल 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। गुमथल गांव के 10-12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से करीब 8 लोगों को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। मृतकों के शवों को झज्जर के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर केएमपी एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुचारू किया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी हुई है।