फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Business has been at a standstill for shopkeepers on Barfkhana Road for a month; the shopkeepers met with the Deputy Commissioner.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक माह से पुराना बर्फखाना रोड के दुकानदारों का काम ठप्प, डीसी से मिले दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Business has been at a standstill for shopkeepers on Barfkhana Road for a month; the shopkeepers met with the Deputy Commissioner.
27jjrp36- लघु सचिवालय में अ​धिकारियों से मिलने जाते व्यापार मंडल के सदस्य। स्रोत-व्यापार मंडल - फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
झज्जर। शहर के पुराना बर्फखाना रोड को तोड़े हुए एक माह से अधिक का समय हो चुका है लेकिन कभी ग्रैप तो कभी प्रशासनिक अड़चनों के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा। रोड पर नाले व सीवरेज का गंदा पानी जमा है। इस कारण दुकानदारों का काम बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के बैनर तले अध्यक्ष राकेश अरोड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को दुकानदार डीसी से मिले। दुकानदार रजनीश हुड्डा, बिजेंद्र, विक्की, सागर, अरुण सिंह, संदीप ने बताया कि यादव धर्मशाला से धौड़ चौक तक सीसी का रोड बनना है लेकिन अब तक केवल सुनारो वाली धर्मशाला के सामने तक रोड बना है।
विज्ञापन

पुराना बर्फखाना रोड को एक माह से तोड़ रखा है लेकिन निर्माण नहीं किया जा रहा। यहां पूरे रोड पर नाले व सीवरेज का गंदा पानी जमा है जिससे आवागमन नहीं हो पा रहा। दुकानदारों का काम ठप्प होकर रह गया है। एक माह से जेब से पैसा लगाया जा रहा है। आमदनी कुछ भी नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सब विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है। कभी ग्रैप के नियम अड़ाए जाते हैं तो कभी प्रशासनिक मजबूरी बताई जा रही है। डीसी, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों से मिलकर गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

डीसी से मिलने पहुंचे दुकानदार
पुराना बर्फखाना रोड के निर्माण सहित घंटाघर टाउन हॉल के दुकानदार समस्याओं को लेकर मंगलवार को अधिकारियों से मिले। घंटाघर, टाउन हॉल के सभी व्यापारियों ने नागरिकों, महिलाओं की सुविधा के लिए टाउन हॉल में बने शौचालय खुलवाने की मांग की।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन ने मोटर लगाकर रोड का पानी निकालने की बात कही और आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर बर्फखाना रोड की सड़क बना दी जाएगी।
रोड पर गाड़ियों के चालान काटने पर एसीपी से व्यापारियों ने बैठक की लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला। एसीपी ने व्यापारियों से कहा कि सभी दुकानदार अपना अतिक्रमण हटाए तभी इसका समाधान संभव है। वहीं नेताजी सुभाष चौक की नाली निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा।

वर्जन
पुराना बर्फखाना रोड से पानी निकालने के लिए मशीन लगा दी गई है। दो दिन में पानी निकल जाएगा। यदि बारिश नहीं होती है तो तीन दिन में रोड निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

27jjrp36- लघु सचिवालय में अधिकारियों से मिलने जाते व्यापार मंडल के सदस्य। स्रोत-व्यापार मंडल

27jjrp36- लघु सचिवालय में अधिकारियों से मिलने जाते व्यापार मंडल के सदस्य। स्रोत-व्यापार मंडल- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article