फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bullion artisan dies after falling from train

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन से गिरकर सराफा कारीगर की मौत

Sun, 25 Feb 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 25 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bullion artisan dies after falling from train
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रेल मार्ग पर हुए दो अलग अलग हादसों में दो युवकों की जान चली गई। एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया तो दूसरे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में जीआरपी बहादुरगढ़ ने 174 के तहत कार्रवाई की है। एक शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है तो दूसरे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहला हादसा रोहद रेलवे फाटक के नजदीक हुआ। यहां अबुबकर नाम का एक युवक ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अबुबकर मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था और फिलहाल फरीदाबाद में रह रहा था। वह ज्वेलरी कारीगर था। शनिवार की शाम को वह ट्रेन में सवार होकर फरीदाबाद से रोहतक के लिए चला था। जब ट्रेन रोहद फाटक के नजदीक पहुंची तो वह संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से बाहर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। अबुबकर की मौत पायदान से संतुलन बिगड़ने से हुई या फिर कोई और कारण रहे, ये जांच का विषय है। बताया जा रहा है कि अबुबकर रोहतक में रहने वाले अपने भतीजे मोहम्मद हसानुद्दीन से मिलने जा रहा था। फिलहाल पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से गई युवक की जान
दूसरा हादसा बराही फाटक के पास हुआ। यहां एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जांच अधिकारी नरेश कुमारी ने बताया कि शाम को सूचना मिली थी कि बराही फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक युवक की उम करीब्र 22 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक की पहचान से संबंधित सूचना सभी चौकियों व थानों में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed