फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BSF jawan cremated with military honors

बीएसएफ के जवान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Wed, 24 Mar 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan cremated with military honors
गांव वजीरपुर में अंतिम दर्शन के लिए रखा शहीद का पार्थिव शरीर। संवाद - फोटो : Jhjhar
वजीरपुर गांव निवासी बीएसएफ के जवान कपिल का बीमारी के चलते दिल्ली के छावला में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। सूचना पहुंची तो गांव में शोक पसर गया। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। जहां पर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कपिल की अंतिम यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

जिला पुलिस की तरफ से डीएसपी अशोक दहिया, बेरी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीएसएफ की तरफ से निरीक्षक देवेंद्र यादव ने बीएसएफ के जवानों के साथ सलामी दी। कपिल 25 बटालियन छावला दिल्ली में तैनात थे। कपिल के बेटे ओमबीर ने बताया कि उसके पिता 1987 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। पिछले 6 माह से गुरुग्राम के पैनल के अस्पताल में उनका कैंसर का इलाज चल रहा था और 21 मार्च की रात को उनका निधन हो गया था। मंगलवार को दोपहर बाद पार्थिव शरीर गांव पहुंचा और बड़े बेटे सोमबीर ने उन्हें मुखाग्नि दी। गांव की श्मशान भूमि पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। कपिल अपने पीछे पत्नी व 2 लड़के छोड़ गए हैं, जोकि शादीशुदा हैं।
विज्ञापन

परिजनों को तिरंगा सौंपा तो आंखें हुई नम
कपिल की अंतिम यात्रा में शामिल होकर सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांव वजीरपुर निवासी कपिल वर्तमान में छावला दिल्ली में ड्यूटी कर रहे थे और ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। मंगलवार दोपहर बाद बीएसएफ के जवान गांव वजीरपुर में पहुंचे और सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 दीपक का फाइल फोटो।

दीपक का फाइल फोटो।- फोटो : Jhjhar

  अंतिम यात्रा के दौरान परेड करते हुए जाते बीएसएफ के जवान। संवाद

अंतिम यात्रा के दौरान परेड करते हुए जाते बीएसएफ के जवान। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed