फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Boom in business due to bumper booking in automobile sector

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑटोमोबाइल सेक्टर में बंपर बुकिंग सेे कारोबार में बूम

Sat, 26 Oct 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Boom in business due to bumper booking in automobile sector
देवेंद्र वत्स, टीम लीडर हुंडई शोरूम।
बहादुरगढ़। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम है। कार की जबर्दस्त बुकिंग हो रही है। धनरतेस के लिए सैकड़ों कार की बुकिंग हुई है। बिक्री भी बहुत हो रही है। महिलाओं की पहली पसंद स्कूटी बनी है। इस बार दिवाली तक बढिया कारोबार की उम्मीद शोरूम संचालकों को है।
विज्ञापन

बुकिंग के चलते कारोबारी बीते वर्षों से अधिक बिक्री की उम्मीद जता रहे हैं।बहादुरगढ़ के अलग-अलग शोरूम में करीब 120 बाइक व स्कूटी (इलेक्ट्रिक) और 70 कारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। अनुमान है कि दिवाली पर्व तक 350 बाइक और 130 से अधिक कार बिकेंगी। कारोबारियों के मुताबिक लोगों को लग्जरी कारों की आकर्षक रेंज में स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ज्यादा लुभा रही है। साथ ही हाइब्रिड की बुकिंग भी खूब हो रही है। कारों की एडवांस बुकिंग पर मिल रहे डिस्काउंट का लाभ भी ग्राहकों को मिल रहा है। ज्यादातर पारिवारिक कार यानी छोटी गाड़ियों की बुकिंग अब बढ़ी है। जो लग्जरी कारों की कीमत से भी आधे दाम में उपलब्ध हैं। आठ से 15 लाख तक की कारों की बुकिंग 70 फीसदी है।
विज्ञापन

सामान्य बाइक को टक्कर दे रहीं ई-स्कूटी
दो पहिया वाहनों में ऑफिस वर्कर और महिलाएं ई-स्कूटी को तवज्जो दे रही हैं। अलग-अलग ब्रांड की बाइक के लगभग सभी शोरूम पर ग्राहकों की कतार है। इसकी वजह सरकार से मिल रही सब्सिडी और नियमित एक निश्चित दूरी का सफर तय करने से एक चार्जिंग में अच्छा माइलेज मिलना है। दूसरी ओर, सामान्य बाइकों में 100 से 125 सीसी की बाइक की बुकिंग सर्वाधिक है। ई-बाइक की मांग अब तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह अब अच्छी माइलेज की बाइक की आपूर्ति और ईंधन खर्च से राहत है। चार्जिंग स्टेशन बनें तो बिक्री और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेश राठी, संचालक, बाबा मोटर्स शोरूम।



धनतेरस तक करीब 40-45 कारों की बुकिंग की उम्मीद

त्योहार के लिए ही नहीं, बल्कि आगे आने वाले सहालग सीजन के लिहाज से भी खरीदारी और बुकिंग हो रही हैं। अभी 20 कारों की बुकिंग हो चुकी हैं। यह धनतेरस पर डिलीवर होंगी। धनतेरस तक अनुमानित 40-45 कार बुकिंग हो सकती हैं। धनतेरस, दिवाली, भैया दूज पर भी कई लोग वाहन घर ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed