{"_id":"699a1c0a3cd22c4d8f0cb73d","slug":"board-orders-go-in-vain-promises-of-three-km-and-examination-centre-seven-km-away-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132026-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बोर्ड के आदेश हवा..तीन किमी के वादे और सात किमी दूर परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बोर्ड के आदेश हवा..तीन किमी के वादे और सात किमी दूर परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
झज्जर। इस बार विद्यार्थियों को हरियाणा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए 6 से 7 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। हालांकि बोर्ड की तरफ से तीन किलोमीटर की परिधि में परीक्षा केंद्र बनाने की बात कही थी लेकिन कई परीक्षा केंद्र संबंधित स्कूल से 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर हैं।
जिले में कुल 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार राजकीय विद्यालय खुड्डन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें सुरहेती, समसपुर माजरा और कासनी के विद्यार्थियों का केंद्र बना है। खुड्डन से सुरहेती की दूरी लगभग 6.5 किमी, समसपुर माजरा की दूरी 4.5 किमी और कासनी की दूरी लगभग 6 किमी है।
ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी प्रकार जहाजगढ़ के सरकारी स्कूल को भी इस बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें खातीवास, अच्छेज पहाड़ीपुर व एमपी माजरा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी। जहाजगढ़ से अच्छेज पहाड़ीपुर की दूरी 6.9 किमी और खातीवास की दूरी 4.6 किमी है।
विज्ञापन
स्कूल मुखिया खुद चुनते हैं परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए फॉर्म भरते समय पांच परीक्षा केंद्रों के नाम चुने जाते हैं। स्कूल मुखिया सुविधा के अनुसार उन स्कूलों का चयन करते हैं जो उनके आसपास होते हैं। इसी के आधार पर ही पहले भरे गए परीक्षा केंद्र को चुना जाता है।
ग्रामीणों ने की थी गांव में केंद्र बनाने की मांग
पिछले दिनों बिरधाना गांव के ग्रामीणों ने गांव में ही बोर्ड परीक्षाओं का केंद्र बनाने की मांग जिला शिक्षा अधिकारी से की थी। उनकी मांग को बोर्ड को भेज दिया गया था। यहां बता दें कि इस बार बिरधाना गांव को केंद्र नहीं बनाया गया है जबकि पिछले सालों में गांव में परीक्षा केंद्र बनता आया है।
वर्जन
बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र भरने की च्वाइस स्कूल मुखिया के पास होती है। इसी के आधार पर ही परीक्षा केंद्र मिलते हैं। अधिकतर केंद्र आसपास ही हैं। बिरधाना के ग्रामीणों ने गांव में परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की थी। इसके बारे में सोमवार को पता चलेगा।
रतिंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी