फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Blocks installed one and a half month ago on Bahu-Khorda road broken

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहू-खोरडा मार्ग पर डेढ़ माह पहले लगे ब्लॉक टूटे

Thu, 18 Jan 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Blocks installed one and a half month ago on Bahu-Khorda road broken
साल्हावास। खोरडा-बहू मार्ग पर गांव बहू में काॅलेज के सामने गड्ढों को भरकर डेढ़ माह पहले लगाए गए ब्लॉक टूटने शुरू हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने खोरडा-बहू मार्ग पर 200 मीटर तक सड़क पर गड्ढे भरकर उस पर ब्लाक लगाकर सड़क को गड्ढों से रहित कर दिया था। इससे लोगों को गड्ढों से निजात मिल रही थी, लेकिन यह समस्या फिर से शुरू होती हुई दिखाई दे रही है। 200 मीटर में लगे ब्लॉक जगह-जगह से टूट रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण फूल सिंह, संदीप शर्मा, अनिल अग्रवाल, सतीश मित्तल, रमेश शर्मा, अत्तर सिंह, शेर सिंह, इंद्र नंबरदार ने बताया कि ब्लॉकों के बीच में दरारें साफ देखी जा रही हैं। सड़क पर वर्षों से 2 से 3 फीट के गहरे गड्ढे बन गए थे। कॉलेज के ठीक सामने आए दिन हादसे हो रहे थे। छात्राओं को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गांव खानपुर कलां स्थित जाहरवीर गोगाजी मंदिर की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से लोगों को परेशानी होती थी। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढों को भरकर ब्लॉक लगाए थे, इनमें दरार पड़नी शुरू हो चुकी हैं। सड़क पर ब्लॉक लगाकर इतना ऊंचा उठाया गया है कि काॅलेज का भवन नीचा पड़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उच्च क्वालिटी के ब्लॉक लगाने चाहिए ताकि बार-बार परेशानी न हो। बहू से खोरडा मार्ग तक 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण के लिए ढाई करोड़ की राशि मंजूर है। कनिष्ठ अभियंता आशीष मोर ने बताया कि ब्लॉक लगाने वाले ठेकेदार को अभी पेमेंट नहीं की गई है। टूटे हुए ब्लॉक को बदलवाया जाएगा तथा बाकी सड़क का निर्माण भी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed