{"_id":"6952d7e0079422ba0c000c48","slug":"bjp-members-passed-a-no-confidence-motion-against-their-own-partys-panchayat-samiti-chairperson-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119869-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपाइयों ने अपनी ही पार्टी की पंचायत समिति चेयरपर्सन के खिलाफ पास किया अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपाइयों ने अपनी ही पार्टी की पंचायत समिति चेयरपर्सन के खिलाफ पास किया अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन
-फोटो 52 : अविश्वास प्रस्ताव पास होने पर जीत की खुशी मनाते पार्षद। संवाद
बहादुरगढ़। खंड विकास एवं पंचायत समिति बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन वर्षा गौतम के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास की अध्यक्षता में करीब दो घंटे चली बैठक में समिति के 20 सदस्यों ने भाग लिया और चेयरपर्सन के खिलाफ वोटिंग की।
एक साल के लंबे अरसे के बाद यह प्रस्ताव पारित हुआ है। 30 सदस्यों वाली समिति की बैठक में चेयरपर्सन समेत 9 सदस्यों ने भाग नहीं लिया और एक सदस्य की पहले ही मौत हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद ही पंचायत समिति में नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है।
भाजपा की ही चेयरपर्सन की कुर्सी परिवर्तन के खेल में पार्टी के कई नेताओं ने अहम भूमिका निभाई है। इसमें मुख्य तौर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक, मौजूदा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
चेयरपर्सन की कुर्सी बचाने के लिए भाजपा से पूर्व विधायक नरेश कौशिक व उनके समर्थकों की ओर से काफी प्रयास किए गए लेकिन एक साल के लंबे अंतराल के बाद अखिरकार भाजपा में सत्ता की मौजूदा धुरी के नेता अपने मंसूबों में कामयाब हो गए और वर्षा गौतम को चेयरपर्सन की कुर्सी से हटा दिया।
बैठक के बाद पंचायत समिति सदस्य सेक्टर-2 स्थित भाजपा नेता व विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक के कार्यालय में पहुंचे और उनका आभार व्यक्त भी किया। दिनेश कौशिक ने सभी सदस्यों का फूल मालाओं से अभिनंदन किया। समिति सदस्यों ने भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी का भी आभार जताया है।
इसके बाद सभी सदस्य दिनेश कौशिक के नेतृत्व में झज्जर पहुंचे और सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में भाजपा नेता एवं जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, संजय कबलाना व पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा का आभार जताया।
दिसंबर 2024 में दिए शपथ पत्र, दो बैठक स्थगित हुई, तीसरी में पास हुआ प्रस्ताव
समिति सदस्य हरवेश मान, आशीष राठी, वार्ड-15 से पार्षद रहीं अमित ने बताया कि चेयरपर्सन की ओर से उनके साथ भेदभाव किया जा रहा था। उनके विकास कार्य नहीं हो रहे थे। इसी के चलते 20 सदस्यों ने मिलकर दिसंबर 2024 डीसी कार्यालय में शपथ पत्र दिए थे। हालांकि कुछ दिन बाद 2 सदस्य अपने शपथ पत्र वापस भी ले आए थे लेकिन फिर भी चेयरपर्सन के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने जनवरी 2025 में बैठक बुला ली थी। यह बैठक अतिरिक्त उपायुक्त की अनुपस्थिति के कारण स्थगित हो गई। इसके बाद एक और बैठक स्थगित हो गई। आखिरकार एक साल के अंदर तीसरी बैठक में समिति के 20 सदस्य एकत्रित हुए और चेयरपर्सन के खिलाफ वोटिंग करके अविश्वास प्रस्ताव को पास कर दिया।
चार बार हुई सामान्य बैठक, करीब 9 करोड़ की ग्रांट का नहीं हुआ प्रयोग
अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद पंचायत समिति की चार बार सामान्य बैठक भी हुई। चारों बैठकों में चेयरपर्सन की ओर से लाए गए सभी प्रस्ताव पास नहीं हो सके। इस तरह पंचायत समिति की विभिन्न योजनाओं से केंद्र सरकार व राज्य सरकार से मिलने वाली करीब 9 करोड़ की ग्रांट का प्रयोग नहीं हो सका। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भेंट चढ़ गए। अब उम्मीद है कि जल्द ही चेयरपर्सन का चुनाव होने के बाद इस ग्रांट का प्रयोग हो और गांवों में विकास कार्य सुचारू हो सकें।
पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी, पुलिस बल रहा तैनात
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुलाई गई बैठक की सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई गई है। अविश्वास प्रस्ताव का फैसला मतदान के जरिए हुआ इसलिए बैलेट पेपर व मतपेटी की व्यवस्था पहले से ही गई थी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर छह थाना प्रभारी जयभगवान के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।
ट्रेवलर बस से आए सभी सदस्य
चेयरपर्सन वर्षा गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास करने वाले सभी सदस्य पूरी रणनीति के तहत बाहर गए हुए थे। जसौर खेड़ी गांव से आईं सदस्य तो अपनी बच्ची को लेकर बैठक में पहुंची थीं। बैठक शुरू होने से ठीक पहले सभी पार्षद सीधे ट्रेवलर बस से बीडीपीओ कार्यालय पर पहुंचे जिसके बाद करीब दो घंटे चली कार्रवाई में अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। यहां से सभी पार्षद इसी बस में सवार होकर सीधा भाजपा नेता दिनेश कौशिक के कार्यालय पर पहुंचे जहां अपनी जीत का जश्न मनाया।
वर्सन
पंचायत समिति की बैठक में चेयरपर्सन वर्षा गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। बैठक में 20 सदस्यों ने भाग लिया। नियमानुसार दो-तिहाई सदस्यों ने चेयरपर्सन के खिलाफ अपना मत दिया है। अब नए चेयरपर्सन के चुनाव को लेकर डीसी की ओर से तारीख निर्धारित की जाएगी, उसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
-जगनिवास, अतिरिक्त उपायुक्त, झज्जर।
वर्सन
मैं भाजपा पार्टी से संबंधित हूं और पार्टी ने मुझे चेयरपर्सन बनाया था। पार्टी के ही कुछ नेताओं ने धोखा करके मेरे खिलाफ साजिश रची है। इन लोगों ने मेरे खिलाफ राजनीतिक माहौल बनाया और सदस्यों को बरगलाया। अब चेयरपर्सन की कुर्सी को लेकर चुनाव होगा। मैं उसमें भी भाग लूंगी।
-वर्षा गौतम, चेयरपर्सन, खंड विकास एवं पंचायत समिति, बहादुरगढ़।