{"_id":"6672186cbc6c7327ed046f75","slug":"bjp-is-half-in-lok-sabha-it-will-be-wiped-out-in-vidhan-sabha-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111193-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकसभा में भाजपा हुई हाफ विधानसभा में हो जाएगी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकसभा में भाजपा हुई हाफ विधानसभा में हो जाएगी साफ
Wed, 19 Jun 2024 04:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र गांव गांव बिसाहन में पूर्व आर्मी चीफ दलबीर सुहाग के पिता सूबेदार रामफल सिंह देहांत के ब
बेरी। निश्चित रूप से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में हरियाणा के अंदर भाजपा जहां हाफ रह गई है वहीं विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से साफ हो जाएगी। यह बात पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही।
वह मंगलवार को पूर्व आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग के पैतृक गांव बिसाहन में उनके पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। उन्होंने दलबीर सिंह सुहाग और उनके परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस मौके पर बेरी से कांग्रेस के विधायक डॉ. रघुवीर कादयान मौजूद रहे। हरियाणा में भाजपा सरकार के अल्पमत में आने के सवाल पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 20 जून को कांग्रेस का इस मामले में राज्यपाल से मिलने का फैसला है। सरकार के खिलाफ राज्यपाल से मिलकर ही कांग्रेस कार्रवाई की मांग करेगी और नैतिकता के आधार पर सरकार नहीं चलनी चाहिए और विधानसभा को भंग करके निष्पक्ष चुनाव करवाने चाहिए।
टिकट वितरण को लेकर किरण चौधरी द्वारा उठाए गए सवाल पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा यह तो उनकी सोच है। कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन अच्छा रहा है और हरियाणा में जीरो से पांच तक पहुंचे हैं। पूरे देश में इंडिया गठबंधन का सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हरियाणा में आया है।