फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP celebrated Constitution Murder Day on the 50th anniversary of Emergency

Jhajjar-Bahadurgarh News: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस

Thu, 26 Jun 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated Constitution Murder Day on the 50th anniversary of Emergency
-फोटो 64 : संविधान हत्या दिवस के कार्यक्रम में आपातकाल पीड़ितों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री
बहादुरगढ़। आपातकाल की 50वीं बरसी पर बुधवार को संविधान हत्या दिवस के अंतर्गत हरि गार्डन में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह वह समय था जब संविधान को ताक पर रखकर सत्ता के लिए लोकतंत्र को रौंद दिया गया था। लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने या सरकार बनाने तक सीमित नहीं है, यह एक जीवन शैली और मूल्य प्रणाली है। भाजपा सरकार संविधान के मूल तत्वों को आत्मसात करते हुए इसे और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, बल्कि भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी कुचल डाला था। उस समय लाखों लोगों को सिर्फ इसलिए जेलों में बंद कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी। आपातकाल एक ऐसा दौर था जब ''भारत माता की जय'' कहना गुनाह समझा जाता था और ''एक परिवार'' को ही देश का मालिक बताया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री पंवार ने कहा कि कांग्रेस के लोग आज संविधान बचाने की बात करते हैं, जबकि इतिहास गवाह है कि 1975 में संविधान की हत्या उन्होंने ही की थी। रात 12 बजे देश पर इमरजेंसी थोप दी गई और आवाज उठाने वालों को जेलों में डाल दिया गया। बाबा साहेब का अपमान कांग्रेस के राज में हुआ। गैर कांग्रेसी सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न दिया।
बहादुरगढ़ पहुंचने पर प्रशासन की ओर से एसडीएम नसीब कुमार ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, नप चेयरपर्सन सरोज राठी, वीर कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।



कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने इनको किया सम्मानित
मनोहरलाल गांधी के सुपुत्र यशपाल गांधी, राम लाल हितैषी के सुपुत्र डॉ. रवींद्र हितैषी, चौ. उदय सिंह दलाल के सुपुत्र जय सिंह दलाल, राम लाल के सुपुत्र तरुण मदान, ईश्वरदास के सुपुत्र करण इलाहाबादी, लला ओंकार प्रसाद सिंघल के सुपुत्र कृष्ण सिंहल, मोतीलाल के सुपुत्र प्रवीण, सत्यप्रकाश शर्मा के सुपुत्र नरेश शर्मा, निर्मल सिंह उर्फ श्रवण कुमार, दीपा, धर्मबीर, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र वत्स दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed