फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Birthday Celebrated with the Navkar Mahamantra and Chanting

Jhajjar-Bahadurgarh News: महामंत्र नवकार और जयघोष के साथ मनाया जन्मदिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Birthday Celebrated with the Navkar Mahamantra and Chanting
30jjrp06- भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत : पाठक
झज्जर। महावीर जयंती का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेन बाजार स्थित शिब्बा पंसारी के पास भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

सेवा करने वाले श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जयकारे लगाए। महामंत्र नवकार के जाप के साथ भंडारे की शुरुआत हुई। आयोजन समिति के संतोष जैन, दीपक जैन ने महावीर जयंती की शहर वासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि महावीर जयंती अहिंसा का संदेश देती हैं। महावीर के सिद्धांत हमें हिंसा किसी भी रूप में नहीं करनी चाहिए। सदा सत्य बोलना चाहिए। संतोष जैन, दीपक जैन ने बताया जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन के रूप में मनाया जा रहा त्योहार जैन धर्म का प्रमुख त्यौहार है। महावीर स्वामी भगवान का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान महावीर जैन के सिद्धांतों और संदेशों के बारे में बताया, अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है और जिओ और जीने दो का संदेश दिया। उनके उपदेश आज भी जीवन को सफल बनाने का रास्ता दिखाते हैं। संतोष जैन ने कहा भगवान महावीर ने लोगों को सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने का ज्ञान दिया। जैन धर्म के साधु संत हमें भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलने के उपदेश देते हैं। उनके सिद्धांत बहुत प्रभावशाली है जो हमारे जीवन को सुगम बनाने की शक्ति रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के बिट्टू जैन ने बताया महावीर जयंती के दिन श्रद्धालु उपवास रखते है और जैन ग्रंथों का पाठ करते है। इस दिन जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं, धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाता हैं। उनके विचार हमारा मार्ग दर्शन कर रहे है। उनकी जयंती प्रकृति की जयंती है, क्योंकि उन्होंने प्रकृति से प्रेम करना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed