{"_id":"5931ade14f1c1bfb6ebdccd6","slug":"bike-rider-fire-on-wine-bussinessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने शराब कारोबारी पर की फायरिंग, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने शराब कारोबारी पर की फायरिंग, गंभीर
amarujala/ jhajjar
Updated Fri, 02 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव सिवाना में वीरवार रात करीब 2 बजे शराब कारोबारी कुलदीप पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे गंभीरावस्था में उपचार के लिए बेरी के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। शराब कारोबारी पर गोलियां चलाने वाले कौन थे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से गोली के तीन खोल बरामद करते हुए पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव सिवाना निवासी अमरजीत, चरखी दादरी के गांव मोरवाला निवासी टिक्कू का कुलदीप के साथ शराब का कारोबार है। तीनों ने मिलकर गांव सिवाना सहित जिला भिवानी में कुछ शराब के ठेके लीज पर ले रखे हैं। पीड़ित की मानें तो वह वीरवार रात गांव सिवाना में शराब के ठेके पर हिसाब लेने गए थे। अभी वे गेट पर पहुंचे ही थे कि बाइक पर सवार होकर चार युवक आए और उनमें से दो युवकों ने बाइक से नीचे उतरकर उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग में अमरजीत और टिक्कू बाल-बाल बच गए। जबकि एक गोली कुलदीप को लग गई। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
उसी समय पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने के साथ-साथ अमरजीत व टिक्कू घटना में घायल हुए कुलदीप को प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के लिए बेरी के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने कुलदीप को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रात को गांव सिवाना में शराब कारोबारी पर फायरिंग होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। जांच के दौरान पाया कि शराब कारोबारी कुलदीप को दाहिनी बाजू में गोली लगी है। जिसका पीजीआई में उपचार चल रहा है। घायल के साथी अमरजीत की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सतबीर, एएसआई, थाना बेरी।