{"_id":"653c12bbd25c1f1b080cb687","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3266-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
Sat, 28 Oct 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जाखौदा बाइपास पर डिवाइडर से टकराने पर एक बाइक सवार की मौत हो गई। आसौदा थाना पुलिस ने शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है।
मृतक की पहचान बिसाहन (झज्जर) निवासी राहुल के रूप में हुई है। वह 25 वर्ष का था। राहुल प्राइवेट बस पर ड्राईवर था। वीरवार की रात वह बहादुरगढ़ से बाइक पर सवार होकर बहादुरगढ़ से अपने गांव के लिए चला था, जब वह जाखौदा बाइपास पर पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसौदा थाना पुलिस ने शुक्रवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।