फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 25 Feb 2022 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
बेरी। छुछकवास से पलड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां बाइक सवार युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बाघपुर निवासी शमशेर पुत्र जयनारायण ने बताया कि उसका भाई सतीश ने छुछकवास में ट्रैक्टर ठीक करने की दुकान कर रखी थी। 21 फरवरी की रात करीब 9 बजे दुकान को बंद करके बाघपुर आ रहा था। जब वह छुछकवास से पलड़ा मार्ग के नजदीक स्ट्रोन क्रेशर के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीजीआई में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत होने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed