{"_id":"6012fb768ebc3e543e22b5b8","slug":"bike-rider-dies-due-to-unknown-vehicle-collision-jhjhar-news-rtk592847094","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ और शव उठाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Jhjhar
नेशनल हाईवे 71 पर सिलानी बाईपास चौक पर अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लेने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। शुक्रवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार महेंद्र निवासी देवखेड़ा, जिला धौलपुर, राजस्थान मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्य से कहीं जा रहा था। जब वह सिलानी गांव के बाईपास के नजदीक पहुंचा तो किसी वाहन चालक ने गाड़ी से उसे टक्कर मार दी, जिससे महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन उत्तर प्रदेश के आगरा में रहते हैं। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी झज्जर के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अनिल कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।

सड़क दुर्घटना में मरने वाले युवक का शव एंबुलेंस में रखते ग्रामीण। संवाद- फोटो : Jhjhar
विज्ञापन