फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bijendra June became the head of Deenbandhu Sir Chhotu Ram Dharamshala Society, won the election by one vote.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला सोसायटी के प्रधान बने बिजेंद्र जून, एक वोट से जीते चुनाव

Mon, 02 Mar 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 02 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Bijendra June became the head of Deenbandhu Sir Chhotu Ram Dharamshala Society, won the election by one vote.
फोटो-60: बहादुरगढ़ के डीएवी स्कूल में वोट डालता एक मतदाता। संवाद
बहादुरगढ़। दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला सोसायटी की कार्यकारिणी के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रधान पद पर बिजेंद्र सिंह जून (काला) ने महज एक वोट से जीत हासिल की। रविवार को डीएवी स्कूल बहादुरगढ़ में हुए मतदान में काॅलेजियम के 97 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि प्रधान पद के लिए बिजेंद्र सिंह जून को 49 और उनके प्रतिद्वंद्वी विजेंद्र सिंह दलाल को 48 वोट मिले। उप-प्रधान पद पर जून उनके पैनल के प्रदीप लडरावण ने 49 वोट लेकर धर्मपाल खत्री (47 वोट) को हराया जबकि एक मत रद्द हुआ।
विज्ञापन

महासचिव पद पर साहब सिंह दलाल ने 57 वोट प्राप्त कर सुरेंद्र कुमार (39 वोट) को बड़े अंतर से पराजित किया। विजेंद्र दलाल पैनल के प्रवीण छिल्लर 53 वोट लेकर सह-सचिव चुने गए उन्होंने राजेंद्र (44 वोट) को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर गुलाब सिंह छिकारा ने 49 वोट लेकर इंद्र सिंह राठी (48 वोट) को एक वोट से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दलजीत सिंह दलाल, महावीर राठी, आनंद सिंह, कुलबीर सिंह, आनंद कुमार, नारायण सिंह, हुक्मचंद, आनंद, जय इंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, रामधन, हरिओम, श्रीओम, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह और संदीप हुड्डा निर्वाचित हुए।

फोटो-60: बहादुरगढ़ के डीएवी स्कूल में वोट डालता एक मतदाता। संवाद

फोटो-60: बहादुरगढ़ के डीएवी स्कूल में वोट डालता एक मतदाता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed