फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Big swimming pool will built in Bahadurgarh of Olympic size, swimming association engaged in improving talents

Bahadurgarh: ओलंपिक साइज का बनेगा बड़ा स्वीमिंग पूल, ग्रामीण प्रतिभाओं को भी निखारने में जुटा तैराकी संघ

Tue, 22 Aug 2023 02:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 22 Aug 2023 02:01 PM IST
सार

हरियाणा राज्य तैराकी संघ नए स्वीमिंग पूल के लिए एचएल सिटी में जगह का चयन कर लिया है और इसका निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। अनिल खत्री ने बताया कि ओलंपिक साइज का नया स्वीमिंग पूल बनने के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी बहादुरगढ़ में करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
Big swimming pool will built in Bahadurgarh of Olympic size, swimming association engaged in improving talents
स्वीमिंग पूल को लेकर सांसद धर्मवीर से चर्चा करते अनिल खत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में तैराकी और तैराकों को प्रोत्साहन देने के लिए बहादुरगढ़ के एचएल सिटी में तैराकी का बड़ा खेल परिसर बनाया जाएगा। इसके लिए योजना अंतिम चरण में चल रही है। यह जानकारी भारतीय तैराकी संघ के उपप्रधान, हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और हरियाणा ओलंपिक संघ के सहसचिव अनिल खत्री ने मंगलवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के साथ मिलकर हरियाणा राज्य तैराकी संघ 50 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़े नए स्वीमिंग पूल का निर्माण करेगा।

विज्ञापन


युवा प्रतिभाएं देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी
हरियाणा राज्य तैराकी संघ नए स्वीमिंग पूल के लिए एचएल सिटी में जगह का चयन कर लिया है और इसका निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। अनिल खत्री ने बताया कि ओलंपिक साइज का नया स्वीमिंग पूल बनने के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी बहादुरगढ़ में करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि तैराकी में हरियाणा की युवा प्रतिभाएं देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


हरियाणा तैराकी संघ के प्रधान सांसद धर्मबीर सिंह की अगुवाई में हरियाणा के तैराकों में निखार आया है। उन्होंने बताया कि अम्बाला में सरकार ने सरकारी स्तर पर बड़ा स्वीमिंग पूल भी बनाया है। उसी तर्ज पर हर जिले में सरकार को बड़े स्वीमिंग पूल बनाने चाहिए और तैराकी कोच भी नियुक्त करने चाहिए ताकि तैराकों को तकनीकि तौर पर दक्ष बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


खत्री ने बताया कि एचएल सिटी में बनने वाले ओलंपिक साइज के स्वीमिंग पूल के साथ ऑल वैदर स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा। पूल बनने के बाद यहां देश के प्रसिद्ध तैराकी कोच के साथ विदेशी कोच के जरिए भी तैराकों को तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तैराकी का खेल सिर्फ तैरना ही नहीं होता बल्कि तकनीक में माहिर होकर कम समय में ज्यादा दूरी तय करने में महारथ हासिल करना ही तैराकी का खेल है।


अनिल खत्री ने बताया कि सामान्य संशाधनों में भी हरियाणा में शिवानी कटारिया जैसी प्रतिभावान ओलंपियन तैराक को तैयार किया है। अनिल खत्री का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र में तैराकी प्रतिभाएं काफी ज्यादा हैं और अब उन्हीं तैराकी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed