फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bharat band, road jam, farmers

भारत बंद : 18 स्थानों पर लगाया जाम, भटकते रहे वाहन चालक

Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
bharat band, road jam, farmers
जाम लगाकर धरने पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर किसानों ने जिले में 18 स्थानों पर शांतिपूर्वक सड़कों पर जाम लगाया। हालांकि इस दौरान एंबुलेंस, बीमार और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहनों को तुरंत प्रभाव से निकाली गई। नेशनल हाईवे हो या मुख्य सड़कें हर स्थान पर जाम लगा दिखाई दिया। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक जाम लगाया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। सरकार को बताया जा सके कि किसान पूरी तरह से एक हैं और आंदोलन पहले से कहीं अधिक मजबूती से चल रहा है। जाम के दौरान काफी संख्या में महिला किसान भी धरना दे रही थी। हालांकि सुबह करीब दस बजे तक बेरी के भागलपुरी चौक पर ही जाम लगाया गया था। उसके बाद धीरे-धीरे किसान विभिन्न स्थानों पर जाम लगाकर बैठ गए थे। उससे पहले निजी व परिवहन विभाग की बसें भी चल रही थी। लेकिन जिस रूट पर जाम लगाया जा रहा था। उस रूट की बसों के पहिये थमने लगे थे।
विज्ञापन

- भारी वाहन चालकों को आई परेशानी
जाम के कारण सबसे अधिक भारी वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर के समय ये वाहन चालक अपने ट्रकों व ट्रॉलों की छाया में बैठ कर उनके नीचे सड़क पर बैठकर खाना खाते व आराम करते नजर आए। क्योंकि भारी वाहन होने के कारण उन्हें छोटे रास्तों से निकालना मुश्किल था। इसलिए उन्हें सड़कों पर ही जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। जाम के कारण जाम स्थलों के दोनों ओर वाहन चालकों की लंबी लाइनें लगी हुई थी। शाम के समय जाम खुलने के बाद ही यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यहां लगाए जाम
जिले में किसानों ने जाम लगाए जाने की तैयारी पहले ही कर ली थी। भारत बंद के दौरान जिले में 18 स्थानों पर जाम लगाया गया। इनमें नेशनल हाईवे 71 पर डीघल टोल प्लाजा, सिलाना बस बस अड्डा, सिलानी, माछरौली, बिरधाना मोड़, नेशनल हाईवे 334 बी छारा टोल प्लाजा, रोहद टोल प्लाजा, जाखौदा, बहादुरगढ़ रोड पर दुल्हेड़ा, गुरूग्राम रोड पर याकुबपुर, बेरी के भागलपुरी चौक, बादली पुलिस थाना के पास, बहादुरगढ़ नया गांव चौक, बहादुरगढ़-नजफगढ़ रोड, बहादुरगढ़-बेरी रोड पुल के नीचे, बादली रोड पर बाजीतपुर कोट मोड, बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन आदि पर जाम लगाया गया।

- दिनभर भटकते रहे कार व दोपहिया वाहन चालक
जाम के दौरान कार व दोपहिया वाहन चालक गंतव्यों तक पहुंचने के लिए रास्ता तलाशते रहे। जिधर भी जाते वहीं जाम मिल रहा था। वाहन चालकों ने गांवों गलियों से लेकर खेतों के रास्तों को भी अपना लेकिन मुख्य मार्गों को जाने वाली गांवों की गलियों को भी ट्रैक्टर अड़ा कर रास्ते बंद किए गए थे। जबकि कुछ स्थानों पर पुलिस के कर्मचारियों ने भी कच्चे रास्तों से वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed