फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Beware... Corona infection spreading rapidly, 46 infected found in a day, 2 patients admitted to hospital

सावधान... तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, एक दिन में मिले 46 संक्रमित, 2 मरीजों को अस्पताल में कराया भर्ती

Fri, 07 Jan 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Beware... Corona infection spreading rapidly, 46 infected found in a day, 2 patients admitted to hospital
झज्जर। इस समय लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में 46 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मरीज पहले ही सरकारी अस्पताल में भर्ती है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है 113 कोरोना के मरीजों को विभाग की टीमों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि अस्पताल में भर्ती मरीज भी चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती हैं। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से भी झज्जर जिले को रेड जोन में शामिल किया गया है। कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग का कार्य भी तेज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर रोज 15 सौ से अधिक लोगों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज रही हैं। वीरवार को भी 1625 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। बार-बार लोगों को भी सावधान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना के नियम का पालन करने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों से बार-बार करना पड़ा आह्वान
शहर के सामान्य अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर भी लोगों की वैक्सीनेशन के लिए काफी भीड़ देखने को मिली। यहां पर लोग मास्क का तो प्रयोग कर रहे थे, लेकिन सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा था। सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए टीकाकरण कर रहे कर्मचारियों व चिकित्सकों की तरफ से बार-बार लोगों से आह्वान करना पड़ा और उसके बाद लोग कुछ हद तक नियमों का पालन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाहे सार्वजनिक स्थान हो या टीकाकरण केंद्र हर जगह लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। मास्क के प्रयोग के साथ-साथ शारीरिक दूरी बना कर रखना जरूरी है, क्योंकि कहीं से भी लोग कोरोना संक्रमण के संपर्क में आ सकते हैं। यह बीमारी एक से दूसरे की में फैलने वाली बीमारी है। इसलिए सावधानी बरतना अति आवश्यक है।
- डॉ संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed